दैनिक हिंदुस्तान संपादक जी कृपया पाठकनामा में जगह दे
धन्यवाद
सुनील कुमार सिंह
Singhsuneelkumar755@gmail.com
२-८९१,अनपरा कालोनी सोनभद्र-२३१२२५
यूपीटीईटी-२०११ अभ्यर्थियों में बेचैनी
जब से यूपीटीईटी-२०११ हुआ है विवादों व अफवाहों का बाज़ार गरम है. ७२८२५ अध्यापको की भर्ती के लिए आवेदन आते ही सरिता शुक्ला की वजह से पहले तो अंतिम तिथि शासन को बढ़ानी पड़ी इसके बाद कपिल देव यादव एवं अन्य ने विज्ञप्ति अवैध होने को लेकर कोर्ट चले गए और अभ्यर्थियों की बेचैनी बड़ने लगी क्योकि एनसीटीइ द्वारा दिया हुआ अंतिम तिथि १ जनवरी २०१२ का समय निकल गया था और लगभग ९ महीने तक अभ्यर्थी तनावपूर्ण रहे जो अभी भी है क्युकी अभी तक उनकी भर्ती नहीं हो पाई है इस बीच शासन ने ३१.०८.२०१२ को विज्ञप्ति निरस्त कर दी और १५ दिनों में नई विज्ञप्ति जारी करने की बात कर रही है जिससे कपिल देव यादव की याचिका स्वतः ही निष्प्रभावी हो गयी परन्तु अन्य की याचिकाए अभी चल रही है,परन्तु अभ्यर्थियों को शासन तथा हाइकोर्ट पर भरोसा ही नहीं रहा वे सुप्रीमकोर्ट जाने की बात कर रहे है जब की उन्हें समझना चाहिए की हाइकोर्ट ने अभी अपना आखिरी फैसला नहीं सुनाया है जब तक हाइकोर्ट अपना अंतिम फैसला नहीं देता हम सुप्रीमकोर्ट कैसे जा सकते है? शासन से अपील है की वह जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया न्यायसंगत तरीके से शुरू करे और हमें तनावमुक्त करे तथा अभ्यर्थियों से अपील है की वे अफवाहो से बचे तथा धर्य बनाये रखे
सुनील कुमार सिंह
Singhsuneelkumar755@gmail.com
२-८९१,अनपरा कालोनी सोनभद्र-२३१२२५
No comments:
Post a Comment