Tuesday, 18 September 2012

यूपीटीईटी-२०११ अभ्यर्थियों में बेचैनी

                दैनिक हिंदुस्तान संपादक जी कृपया पाठकनामा में जगह दे
                                        धन्यवाद
                                                सुनील कुमार सिंह
                                                                                         Singhsuneelkumar755@gmail.com
                                         २-८९१,अनपरा कालोनी सोनभद्र-२३१२२५   

यूपीटीईटी-२०११ अभ्यर्थियों में बेचैनी
 जब से यूपीटीईटी-२०११ हुआ है विवादों व अफवाहों का बाज़ार गरम है. ७२८२५ अध्यापको की भर्ती के लिए आवेदन आते ही सरिता शुक्ला की वजह से पहले तो अंतिम तिथि शासन को बढ़ानी पड़ी इसके बाद कपिल देव यादव एवं अन्य ने विज्ञप्ति अवैध होने को लेकर कोर्ट चले गए और अभ्यर्थियों की बेचैनी बड़ने लगी क्योकि एनसीटीइ द्वारा दिया हुआ अंतिम तिथि १ जनवरी २०१२ का समय निकल गया था और लगभग ९ महीने तक अभ्यर्थी तनावपूर्ण रहे जो अभी भी है क्युकी अभी तक उनकी भर्ती नहीं हो पाई है इस बीच शासन ने ३१.०८.२०१२ को विज्ञप्ति निरस्त कर दी और १५ दिनों में नई विज्ञप्ति जारी करने की बात कर रही है जिससे कपिल देव यादव की याचिका स्वतः ही निष्प्रभावी हो गयी परन्तु अन्य की याचिकाए अभी चल रही है,परन्तु अभ्यर्थियों को शासन तथा हाइकोर्ट पर भरोसा ही नहीं रहा वे सुप्रीमकोर्ट जाने की बात कर रहे है जब की उन्हें समझना चाहिए की हाइकोर्ट ने अभी अपना आखिरी फैसला नहीं सुनाया है जब तक हाइकोर्ट अपना अंतिम फैसला नहीं देता हम सुप्रीमकोर्ट कैसे जा सकते है? शासन से अपील है की वह जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया न्यायसंगत तरीके से शुरू करे और हमें तनावमुक्त करे तथा अभ्यर्थियों से अपील है की वे अफवाहो से बचे तथा धर्य बनाये रखे  
                                                  सुनील कुमार सिंह
                                                                                          Singhsuneelkumar755@gmail.com
                                            २-८९१,अनपरा कालोनी सोनभद्र-२३१२२५ 

Saturday, 15 September 2012

शिक्षकों की भर्ती इस बार नए फार्मूले से

लखनऊ। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में शिक्षक की भर्ती इस बार नए फार्मूले से होगी। इसमें हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और स्नातक के अंक प्रतिशत को अधिक वेटेज दिया जाएगा, जबकि बीएड के प्राप्तांक पर अधिक वेटेज नहीं मिलेगाबेसिक शिक्षा विभाग ने नया फार्मूला हाईकोर्ट में प्रस्तुत करते हुए कहा है कि शिक्षकों की भर्ती इस बार इसी फार्मूले के आधार पर की जाएगी। जबकि अभी तक शिक्षकों की भर्ती के लिए हाईस्कूल, इंटर, स्नातक और बीएड में मिले प्राप्तांकों को जोड़कर सीधे मेरिट बनाकर की जाती रही है
यूपी में इस बार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के लिए टीईटी पास होने वाला ही पात्र माना गया है। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने यूपी में 31 मार्च 2014 तक शिक्षकों की भर्ती की अनुमति दे दी है। यूपी में इस बार नए फार्मूले के तहत शिक्षकों की भर्ती के लिए मेरिट बनाई जाएगी। इसके अनुसार हाईस्कूल के कुल प्रतिशत का 10 अंक, इंटर के कुल प्रतिशत का 20 व स्नातक का 40 अंक और बीएड में प्रथम श्रेणी या उससे ऊपर पर थ्योरी व प्रैक्टिकल का 12-12 अंक, द्वितीय श्रेणी या इससे ऊपर होने पर 6-6 और तृतीय श्रेणी या उससे ऊपर पर 3-3 अंक जोड़ा जाएगा
यूपी में इसके पहले सीधे-सीधे प्रतिशत को जोड़कर मेरिट का निर्धारण किया जाता था। इसके चलते पूर्वांचल या फिर पश्चिमी यूपी के काफी संख्या में अभ्यर्थी नौकरी पाने में सफल हो जाते थे। क्योंकि पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी के विश्वविद्यालय बीएड में थ्योरी और प्रैक्टिल में अधिक नंबर देते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय और अवध विश्वविद्यालय से बीएड करने वालों को अधिक अंक नहीं मिलते हैं

link-http://epaper.amarujala.com/svww_zoomart.php?Artname=20120916a_005163014&ileft=573&itop=73&zoomRatio=182&AN=20120916a_005163014

1425 एलटी ग्रेड शिक्षकों की नियुक्ति जल्द

1425 एलटी ग्रेड शिक्षकों की नियुक्ति जल्द



वरिष्ठ संवाददाता, इलाहाबाद : शिक्षकों की कमी से जूझ रहे प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों को जल्द ही 1425 एलटी ग्रेड शिक्षक मिलेंगे। प्रदेश के सभी संयुक्त शिक्षा निदेशकों (जेडी) को रिक्त पदों का अधियाचन भेज दिया गया है। सितंबर के अंत तक चयन प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए गए हैं। आवेदन मंडल स्तर पर रिक्त पदों के आधार पर मांगे जाएंगे। सामान्य व ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपये व एसटी-एससी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 40 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।
प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक वर्ग के शिक्षकों के चयन का जिम्मा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ शिक्षा (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) सेवा नियमावली 1983 के तहत संयुक्त शिक्षा निदेशकों के पास है। इसी के तहत माध्यमिक शिक्षा निदेशक वासुदेव यादव ने तीन सितंबर 2012 को प्रदेश के सभी संयुक्त शिक्षा निदेशकों को भेजे पत्र में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड के रिक्त पदों को भरने का निर्देश दिया है। इन पदों पर चयन प्रक्रिया संयुक्त शिक्षा निदेशकों द्वारा शुरू की जाएगी।
इलाहाबाद के संयुक्त शिक्षा निदेशक ओपी द्विवेदी ने बताया कि इलाहाबाद में 20 सितंबर 2012 से पहले चयन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। अभ्यर्थियों से जल्द ही सीधी भर्ती के तहत आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाएंगे। चयन मेरिट के आधार पर होगा। एलटी ग्रेड के शिक्षक के लिए आयु सीमा एक जुलाई 2012 को अधिकतम 40 वर्ष रखी गई है
-----------------------
ऐसे बनेगी मेरिट
हाईस्कूल के प्राप्तांक प्रतिशत में 10 का भाग, इंटर के अंक प्रतिशत में दो का गुणाकर 10 का भाग, स्नातक के अंकों के प्रतिशत में चार का गुणाकर 10 का भाग देने के बाद जो आएगा वह मेरिट में जुड़ेगा। इसी तरह बीएड सैद्धांतिक में प्रथम श्रेणी के अभ्यर्थियों को 12 अंक, द्वितीय श्रेणी को छह व तृतीय श्रेणी प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को तीन अंक मिलेंगे। बीएड क्रियात्मक में प्रथम श्रेणी के लिए 12 अंक, द्वितीय के लिए छह व तृतीय श्रेणी के लिए तीन अंक मिलेंगे। प्रथम श्रेणी में परास्नातक पास करने वाले अभ्यर्थियों को 15 अंक, द्वितीय श्रेणी को 10 व तृतीय श्रेणी के अभ्यर्थियों को पांच अंक मिलेंगे। इन सभी अंकों को मिलाकर मंडल स्तर पर मेरिट बनेगी।
----------------------
मंडल रिक्त पद
------------------
लखनऊ 216
मुरादाबाद 195
मिर्जापुर 132
चित्रकूट 107
बरेली 93
झांसी 91
कानपुर 90
देवीपाटन 80
इलाहाबाद 72
गोरखपुर 53
आगरा 49
अलीगढ़ 42
वाराणसी 40
फैजाबाद 37
आजमगढ़ 26
सहारनपुर 26
बस्ती 20
---------------


Source - Jagran
15-9-2012

Tuesday, 11 September 2012

Sarva Shiksha Abhiyan (SSA) Chandigarh JBT Vacancies : 653 posts

Sarva Shiksha Abhiyan (सर्व शिक्षा अभियान) Society Union Territory Chandigarh going to fill up vacant positions of Junior Basic Training (JBT) on contract basis at fixed terms under recruitment 2012 project. SSA is a program introduced by Government of India (भारत सरकार) for achievement of Universalization of Elementary Education (प्रारंभिक शिक्षा के सार्वभौमीकरण). Under this program a free and complulsary education to the childres whose age is six to fourteen years. It is a very important program by Indian Government.

LATEST JOBS IN SSA CHANDIGARH

Post and Vacancies: Total six hundred and fifty three (653) Junior Basic Training (JBT) position, out of these three hundred and twenty thee (323) posts for General Category, One hundred sixty six (166) for other backward classes (OBC), eighty three (83) for Schedule caste, sixteen (16) for physically handicapped category candidates.
Candidates who are from Ex servicemen category, sixty five (65) posts, out of which thirty six (36) for General, eighteen (18) for other backward classes, nine for schedule caste and two for physically handicapped.
Important Dates: Online applications registration will be start @ www.ssachd.nic.in website form 13th March, 2012 and online registration link will be remain active till the last date 03th April, 2012 after this link will be automatically expired.

Eligibility Criteria for SSA Chandigarh JBT post

Age limit and relaxation: The age limit for the posts of JBT is minimum twenty one (21) years and maximum age limit is thirty five (35) years. There is upper age relaxation for SC/ST/OBC/PH and Ex servicemen category candidates for this you need to see complete notification link given below of this post.
Qualification: 10+2 (or its equivalent) with 50% marks Two years Diploma in Elementary Education
OR
10+2 (or its equivalent) with 45% marks in accordance with National Council For Teacher Education and 2‐years Diploma in Elementary Education
OR
10+2 (or its equivalent) with 50% marks and two years Diploma in Education (Special Education).
OR
10+2 (or its equivalent) with 50% marks and four years Bachelor of Elementary Education (B.El.Ed.)
OR
Graduation degree from recognised university and two years Diploma in Elementary Education
OR
Graduation and 2‐years Diploma in Elementary Education
AND
Pass in Teacher Eligibility Test (TET)
AND
Must have passed Punjabi and Hindi at elementary level
Candidates who passed in above said eligibility conditions, congratulation! You may be eligible for SSA Chandigarh Junior Basic Training post. For any clarification please visit official website www.ssachd.nic.in.

Online registration, application fee and more

Candidates who ensure that he/she fulfills all the and interested may visit Sarva Shiksha Abhiyan Society, Chandigarh website i.e www.ssachd.nic.in. Here you will get direct link for online application form registration. Fill the required information correctly and submit form. After submission of application form take a system generated receipt of form which include registration number, password etc.
Rupee three hundred (300) non refundable application fee  and candidates from schedule caste category have to pay rupee one fifty (150) as application fee.
For any help for submission of online application, candidates can contact on Phone No. 0172‐6619054, 6619055 from 09:00 AM to 6:00 PM only on working days
Before applying for SSA Chandigarh JBT Recruitment 2012 candidates may download advertisement available @ http://ssachd.nic.in/advtjbt.pdf
source :  http://recruitmentnews.co.in/ssa-chandigarh-recruitment-www-ssachd-nic-in/

JBT - जेबीटी के 653 पदों पर शुरू होंगी भर्तियां

चंडीगढ़




appointment on 653 seats of jbt soon
शहर के सरकारी स्कूलों में जेबीटी टीचर बनने का सपना संजोए युवकों के लिए नौकरी का पिटारा खुलने जा रहा है। टीजीटी के 224 पदों के बाद अब जेबीटी के करीब 653 पदों को भरने की तैयारी शुरू कर दी गई है। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) के तहत जेबीटी (कांट्रैक्ट) के इन पदों को भरने के लिए मंगलवार तक अखबारों में विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा और दो महीने के अंदर भर्ती प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी। मालूम हो कि शहर के 107 सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए यह भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

मेरिट पर भर्ती, सीटीईटी अनिवार्य
वर्ष 2008 में 530 शिक्षकों की भर्ती में हुई धांधली से सबक लेते हुए शिक्षा विभाग अब सिर्फ मेरिट आधार पर ही एसएसए शिक्षकों की भर्ती करेगा। आवेदनकर्ताओं के एकेडमिक रिकार्ड पर ही मेरिट लिस्ट बनेगी और आवेदन करने से लेकर ज्वाइनिंग तक सब कुछ ऑनलाइन होगा। भर्ती के लिए न तो कोई लिखित परीक्षा होगी और न ही इंटरव्यू, लेकिन आवेदन करने वालों का सेंट्रल टीचर एलीजिबिलिटी टेस्ट (सीटीईटी) पास करना अनिवार्य होगा।

पहले लगा था अड़ंगा
शिक्षा विभाग ने मार्च-अप्रैल में जेबीटी के 653 पदों के लिए आवेदन मांगा था। साथ ही एचटैट और पीटैट पास करने वालों को भी आवेदन करने की अनुमति दी थी। 80 फीसदी एचटैट (हरियाणा) वाले ही मेरिट लिस्ट में आए। इस फैसले पर सीटीईटी पास होकर आवेदन करने वाले 50 आवेदकों ने कोर्ट में याचिका दायर की थी, उस पर कोर्ट ने इन पदों के लिए सिर्फ सीटीईटी वालों को ही योग्य माना। अब शिक्षा विभाग एनसीईटी नियमों के तहत सिर्फ सीटीईटी वालों को ही आवेदन की अनुमति देगा।
शिक्षा विभाग में टीजीटी के 224 पदों को भरने की प्रक्रिया आजकल जारी है। इन पदों के लिए 4 सितंबर तक आवेदन स्वीकार किए गए थे।

जेबीटी शिक्षकों की भर्ती को लेकर मंगलवार तक विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा। इन शिक्षकों की भर्ती से स्कूलों को काफी शिक्षक मिल जाएंगे। स्थायी शिक्षकों की भर्ती में अभी कुछ समय लग सकता है।
- उपकार सिंह, डीपीआई स्कूल, चंडीगढ़ 
Source - Amar Ujala
10-9-2012

बीटीसी व विशिष्ट बीटीसी वालों को राहत बिना टीईटी के ही बन सकेंगे शिक्षक

•शैलेंद्र श्रीवास्तव
लखनऊ। राज्य सरकार बीटीसी 2004 और 2004 से लेकर 2008 तक विशिष्टबीटीसी करने वालों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पास करनेकी अनिवार्यता समाप्त करने जा रही है। इस संबंध में बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविंद चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सहमति बन चुकी है और राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने इसके आधार पर शासन को प्रस्ताव भी भेज दिया है। कैबिनेट से मंजूरी के लिए शीघ्र ही प्रस्ताव रखने की तैयारी है। मुख्यमंत्री इस संबंधमें सीधे अनुमति भी दे सकते हैं। इसके बाद शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे करीब 5500 अभ्यर्थियों कोतत्काल शिक्षक बनने का फायदा मिल जाएगा।
प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में शिक्षक रखने की योग्यता बीटीसी है। विशेष परिस्थितियों में राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) से अनुमति लेकर बीएड डिग्रीधारकों को छह माह का विशिष्ट बीटीसी का प्रशिक्षण देकर सहायक अध्यापक रखा जाता रहा है। यूपी में वर्ष 2004 में सामान्य बीटीसी और वर्ष 2004, 2007 और 2008 में विशिष्ट बीटीसी के तहत भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई। इस अवधि में चयनित कुछ अभ्यर्थियों को कुछ कमियों के चलते प्रशिक्षण देने से मना करदिया गया। कोर्ट के निर्देश पर बाद में ऐसे अभ्यर्थियों को वर्ष 2011 में प्रशिक्षण दिया गया। यूपी में आरटीई जारी होने के साथ यह अनिवार्य कर दिया गया कि टीईटीपास करने वाला ही शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए पात्र होगा। इसके चलते कोर्ट के आदेश पर ट्रेनिंग पाने वालों की नियुक्ति लटक गई।
2011 में तत्कालीन बसपा सरकार केनिर्णय के आधार पर बीटीसी और विशिष्ट बीटीसी करने वालों को पहली बार आयोजित टीईटी में शामिल होने का मौका दिया गया, लेकिन कुछ पास हुए और कुछ नहीं। ऐसे अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा मंत्री से मुलाकात की और तर्क दिया कि उनके पद स्वीकृत हैं और उनकी ट्रेनिंग का निर्णय शिक्षा का अधिकार अधिनियम नियमावली लागूहोने से पहले का है, इसलिए उन्हें भी अन्य लाभार्थियों की तरह नियुक्ति दी जाए।
सूत्रों का कहना है कि इसके आधार पर ही यह सहमति बनी है। एससीईआरटीने इस आधार पर ही प्रस्ताव भेजा है। तर्क दिया गया है कि बीटीसी 2004 और वर्ष 2004 से लेकर वर्ष 2008 तक विशिष्ट बीटीसी के अभ्यर्थियों के प्रशिक्षण का विज्ञापन शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम नियमावली लागू होने के पहले दिया है और इनका चयन एनसीटीई मानकों के अनुसार हुआ है,इसलिए इन्हें टीईटी से छूट देने पर विचार किया जा सकता है

UPTET - परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की तत्काल भर्ती के निर्देश



इलाहाबाद (एसएनबी)। हाईकोर्ट ने प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में अध्यापकों की कमी पर चिन्ता व्यक्त करते हुए योग्य अध्यापकोंकी नियुक्ति के लिए तत्काल विज्ञापन जारी करने का निर्देश दिया है। मामले में अपर महाधिवक्ता सीवी यादव ने आश्वस्तकिया कि राज्य सरकार 15 दिन में विज्ञापन प्रकाशित करायेगी तथा अविलम्ब नियुक्ति प्रक्रिया प्रारम्भ करेगी। यह आदेश न्यायमूर्ति अरुण टंडन ने शिव प्रकाश कुशवाहा की याचिका पर पारित किया है। कोर्ट इस मामले कीअगली सुनवाई 27 सितम्बर को करेगी। याची का कथन था कि शिक्षा के अधिकार के अन्तर्गत बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा पाने का हक है। कहा गया कि प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों का अभाव है। इस कारण बच्चों के हित में तत्काल शिक्षकों की भर्ती की जाए
Source- Rashtriya Sahara
12-9-2012

राज्य सरकार के आर्डर का हिंदी अनुवाद 11/09/2012

शिव प्रसाद कुशवाहा बनाम राज्य सरकार के आर्डर का हिंदी अनुवाद
रिट संख्या 29/2012
माननीय अरुण टंडन,न्यायमूर्ति
याची के विद्वान् अधिवक्ता ने तर्क प्रस्तुत किया कि RTE एक्ट 2009 ( यहाँ से एक्ट के रूप में संदर्भित किया जाये) के अलोक में यह सरकार के लिए वैधानिक बन गया है कि सरकार सभी संस्थानों में आवश्यक योग्यता प्राप्त शिक्षको की नियुक्ति सुनिश्चित करे ,जो कि राज्य सरकार के नियंत्रण में हैं या इस (नियंत्रण) के उद्देश्य हेतु बेसिक शिक्षा परिषद् के नियंतार्ण में हैं.अतः उन्होंने ने तर्क दिया राज्य सरकार को वर्षो तक प्रक्रिया को रोक कर रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती है.राज्य की और से विद्वान् अतिरिक्त महाधिवक्ता श्री सी,बी. यादव ने यद्यपि विवाद को अवास्तिथि दी और तर्क प्रस्तुत किया सीधी भर्तियों का सहारा 2004,2007 और 2008 में लिया जा चूका है.यह हो सकता है,इसमें कोई विवाद नहीं है कि आज के दिनांक में परिषदीय विद्यालयों में योग्यता प्राप्त की भारी कमी है .यह स्वाभाविक है कि पठन पाठन बाधित होगा.यह व्यावहारिक रूप से एक्ट 2009 के प्रावधानों को विफल करता है.यह न्यायलय महसूस करती है कि बिना किसी अतिरिक्त देरी के परिषदीय विद्यालयों में योग्य शिक्षको की नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकालने के लिए राज्य सरकार पर जोर डालना न्यायसंगत और उचित होगा.
श्री सी.बी.यादव ,विद्वान अतिरिक्त महाधिवक्ता ने राज्य की ओर से न्यायलय को भरोसा दिलाया है इस प्रकार का विज्ञापन 15 दिन के अन्दर प्रकाशित होगा और नियुक्ति की प्रक्रिया बिना किसी देरी के लागू नियमो के आलोक में प्रारंभ की जाएगी.
मामले को 27 सितम्बर 2012 को जुड़े हुए अन्य मामलो के साथ पुनः प्रस्तुत किया जाये.
माननीय अरुण टंडन ,न्यायमूर्ति

UPTET - HEARING IN ALLAHABAD HIGH COURT ON 11-9-2012

?Court No. - 53

Case :- WRIT - A No. - 29 of 2012


Petitioner :- Shiv Prakash Kushwaha

Respondent :- State Of U.P. & Others
Petitioner Counsel :- S.K. Mishra
Respondent Counsel :- C.S.C.,K.S.Kushwaha,R.A. Akhtar,Rajeshwar Singh

Hon'ble Arun Tandon,J.

Learned counsel for the petitioner submits that in view of the Right of Children to Free and Compulsory Education (RTE) Act, 2009 (hereinafter referred to as the "Act, 2009"), it has become mandatory for� the State Government to ensure that requisite number of qualified teachers� are appointed in all the institutions, which are under the control of the State Government or for that purpose under the control of the Basic Education Board. He therefore, submits that the State Government cannot be permitted to withhold the process of� appointment for years together.�
Sri C.B. Yadav, learned Additional Advocate General on behalf of the State, however, disputes the position and submits that� direct recruitment was� resorted to in the years 2004, 2007 and 2008.
Be that it may, it is not in dispute that there is acute shortage of qualified teachers in Parishidiya Vidyalayas as on date,� it is but natural that education shall suffer.� This practically defeats the provisions of� Act, 2009.
This Court feels it just and proper to insist upon the State Government to publish an advertisement for appointment of qualified teachers in Parishidiya Vidyalayas without any further delay.
Sri C.B. Yadav, learned Additional Advocate General on behalf of the State has assured the Court that such advertisement shall be published within fifteen days and the process for appointment shall be initiated without unnecessary delay in accordance with the rules applicable.
Let the matter come up again on 27th September, 2012 along with connected matters.

(Arun Tandon, J.)


Order Date :- 11.9.2012
Sushil/- 


Source - http://elegalix.allahabadhighcourt.in/elegalix/WebShowJudgment.do

UPTET - GUNANK METHOD (G.O.)



INSERTION OF APPENDIX 12-
    In the said rule the following appendix shall be inserted at the end namely:-
  [See rule 14(3)]
 Qualify points for selection of candidates of UPTET qualify
                        Name of examination
                                  Quality Point
High school
 Percentage of marks/10
Intermediate
 Percentage of marks × 2/10
Graduation
 Percentage of marks × 4/10
B.ed.  Theory
I  -  12marks ,II  -  6marks ,III  -  3marks
Practical
I  -  12marks ,II  -  6marks ,III  -  3marks